बुलंदशहर, अगस्त 1 -- नरसेना। नरसेना अवंतिका देवी मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर की और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार के कर्मचारी को खरी खोटी भी सुनाई। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रताप सिंह द्वारा जांच के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई है। गौरतलब है कि नरसेना से अवंतिका देवी मार्ग के बचे हुए रास्ते के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। नरसेना और गांव नरेंद्रपुर के बीच सड़क की दोनों साइड की खुदाई कर उसमें पत्थर डाला जा रहा है। बुधवार की शाम को निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.