गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सड़क निर्माण में आ रही तीन दुकानों और एक नर्सिंग होम पर मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने भारी विरोध के बीच बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एचएसवीपी के उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह मौजूद रहे। गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के तहत सेक्टर-12ए की मुख्य सड़क को रेलवे रोड से जोड़ना है। जमीन अधिग्रहण का मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत का फैसला अब एचएसवीपी के पक्ष में आ गया है। एचएसवीपी ने तीन दुकानों और दहिया नर्सिंग होम के मालिक को इसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। समयावधि खत्म होने के बाद मंगलवार को पुलिस बल के साथ एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता पहुंच गया। सामान निकालने के लिए करीब एक घंटे का समय दिया गया। लोगों...