सोनभद्र, फरवरी 22 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के धूमा मुड़ीसेमर मार्ग निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जांच कराये जाने के साथ ही कार्रवाई किये जाने की मांग की है। ग्रामीण मुशीर,विजय व ओपी यादव ने कहा कि सड़क निर्माण में मानक का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि कार्य करा रहे संबंधित ठेकेदार के माध्यम से रात में कार्य कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोग कोई विरोध ना कर सके, लेकिन शनिवार की रात 11 बजे किंशू सिंह तथा ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर कार्य रूकवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...