सहारनपुर, मई 28 -- गीता विहार कॉलोनी के निवासी लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी के चलते बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है। जानकारी दी कि वह पिछले कई महीनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं मिला है। परेशान क्षेत्रवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.