रामगढ़, अप्रैल 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर में निर्माणाधीन सड़क को लेकर विधायक रोशनलाल चौधरी के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि विगत कुछ दिनों से सड़क निर्माण बंद है। इसकी वजह मापी है, जो एक ओर किए जाने की वजह से कई घर जद में आकर टूट रहे हैं और कई एक तो पूरी तरह उजड़ जा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए तय हुआ कि मापी बीच सड़क से दोनों ओर होगी। इससे ग्रामीणों का कम नुकसान होगा। साथ ही लादी मोड़ से भवानी महतो के घर तक सड़क के दोनों ओर गाडवाल भी बनाने पर बात हुई ताकि जल निकासी में समस्या न उत्पन्न हो। इसके अलावा जर्जर पुल का के स्थान पर नए पुल का निर्माण हो। बैठक में टिकेश्वर महतो, मनोज राम, देवानंद महतो, रामफल बेदिया, भवानी महतो, कृष्ण कुमार कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, प्रेम बेदिया, सागर दांगी दीनानाथ महतो, प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.