बलिया, अगस्त 7 -- बिल्थरारोड। क्षेत्र के बरौली-बसनहीं पुल मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने उसकर पंसरवा मोड़ से हाथ में थाली को चम्मच से पीटते हुए बरौली-उसकर मोड़ तक पदयात्रा निकाली। समाजसेवी रविप्रकाश यादव ने कहा कि पिछले आठ छह साल से बसनहीं-बरौली पुल मार्ग जर्जर हो गया है। मार्ग निर्माण के लिए शासन प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के साथ ही जनसहयोग से धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि एक पखवाड़े के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो बरौली-उसकर मोड़ पर भूख हड़ताल किया जाएगा। मौके पर रविप्रकाश यादव, अभिनव विद्रोही, मिलिंद यादव, गोलू, दीपक, अवनीश, सौरभ, संदीप, विवेकानंद, अभय, विशाल आदि थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.