जहानाबाद, जून 27 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मनियरगंज गांव के निकट सड़क निर्माण के क्रम में एक प्राचीन प्रतिमा प्राप्त हुई है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी खुदाई के क्रम में बुधवार की रात प्रतिमा मिली है। मजदूर लोग मिट्टी को हटा रहे थे तब उन लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों में मूर्ति को साफ कर निकट के मंदिर में रख दिया और इसकी तत्काल सूचना टेहटा थाने को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची और इसकी सूचना को रंजीत उपाध्याय को दिया। सीओ की उपस्थिति में प्रतिमा को बरामद कर लिया गया। प्रतिमा खंडित अवस्था में है जो काले पत्थर की बनी हुई है। एक ही पत्थर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर बनी हुई है। प्रतिमा देखने से यह काफी प्राचीन मालूम हो रहा है। इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.