बागेश्वर, फरवरी 4 -- बागेश्वर से छतीना तक प्रस्तावित चार किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019 में स्वीकृत सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा वर्ष 2019 में बागेश्वर से छतीना तक मोटर मार्ग की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क न होने के कारण गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के अभाव में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बीमारों और गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाता है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.