बिजनौर, फरवरी 11 -- बढ़ापुर सीकरी पंचायत के गांव सीकरी से पाड़ला सिसौना मार्ग के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सड़क निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए जांच कराएं जाने की मांग की है। ग्रामीण शोभित मलिक, सतेंद्र सिंह, हेमंत, दीपक आदि का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में पुरानी सड़क पर ही लीपापोती कर बिना तोड़े या हटाए, उसके ऊपर सीधे पत्थर डलवा दिए गए हैं, जो मानकों के विरुद्ध है। कार्य में लापरवाही व विलंब सड़क पर पत्थर डालने के बाद पिछले 20-25 दिनों से काम बंद है। इससे यातायात बाधित है और किसानों की बैलगाड़ी पशुओं को गंभीर चोटें लग रही हैं। सड़क के किनारों पर ईंटों को नहीं बिछाया गया है। और कई जगह केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी की ज...