कोडरमा, अप्रैल 5 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के कुम्हारटोली से अम्बाडीह पपलो जाने वाली सड़क के निर्माण अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी को आवेदन देकर इसके जांच की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीडीसी व बीडीओ को भी दिए जाने की बात ग्रामीणों ने बतायी है। आवेदन मे बताया है कि लगभग छह करोड़ की लागत से उक्त सड़क के मरम्मती का कार्य ज्योति कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन संवेदक द्वारा कार्यो में घोर अनियमिता बरती जा रही है। आवेदन में बताया है कि पुराने पीसीसी पर बिना मिट्टी हटाये और बिना मेटल डाले ही पीसीसी सड़क की ढलाई कर दी गयी, जिससे उक्त सड़क दस दिनों के ही अंदर फटने लगा है। वहीं जहां सड़क का कालीकरण हो रहा, वहां भी संवेदक द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.