गाज़ियाबाद, दिसम्बर 2 -- ट्रांस हिंडन। मोहन नगर की राजीव कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान उड़ती धूल से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे लोगों को खांसी, खरास जैसी बीमारी होने का डर सता रहा है। सड़क निर्माण कार्य ने लोगों को परेशानी को बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि राहत के लिए कराए जाने वाले कार्य को इस तरह से कराया जा रहा है, जिससे लोग बीमार हो सकते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता। स्थानीय निवासी बीके रवि ने बताया कि नई सड़क बनाने के लिए पुरानी सड़क से मिट्टी को कंप्रेशर से हटाया जा रहा है। इससे धूल ज्यादा उड़ती है। निवासी निर्मल राणा ने बताया की दोपहर के समय यह धूल इतना बढ़ जाती है कि राहगीरों और वहां रहने वाले परिवारों को सांस लेने ...