नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी को साफ, विकसित और प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने नगर निगम को करोड़ों रुपये की विशेष आर्थिक मदद दी है। इस मदद में मुख्यमंत्री विकास फंड से भी विशेष राशि शामिल है। यह राशि सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नगर निगम के स्कूलों को सुधारने और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने पर खर्च की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पूरे विकास के लिए नगर निगम जैसे स्थानीय निकायों को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में साफ-सफाई की व्यवस्था और 60 फुट से कम चौड़ी सड़कों का रखरखाव दिल्ली नगर निगम के पास है। इसे ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सड़कों को पक्का करने और विकास कार्यों के लिए लगभग 1330 करोड़ रु...