गुमला, फरवरी 14 -- गुमला प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के लालमट्टी गांव निवासी 48 वर्षीय भिनसाई मुंडा की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाया गया, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिजन निजी वाहन से शव को कांसीर मुख्य पथ तक तो ले गए, इसके बाद मजबूरन लालमट्टी मार्ग में ही अर्थी तैयार कर करीब तीन किमी तक शव को कंधे पर उठा कर घर तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि लालमट्टी गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव तक पहुंचने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं है। जिससे आए दिन लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीज को अस्पताल ले जाना हो या किसी आपात स्थिति में गांव से बाहर जाना हो, हर बार ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। शव को कंधे पर उठाकर ले जाने की घटना...