गढ़वा, दिसम्बर 2 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव प्रखंड अंतर्गत चंद्रपुरा गांव का उरांव टोला विकास की किरण से कोसों दूर है। टोला के लोग आज भी सड़क की सुविधा के लिए तरस रहे हैं। आज भी पगडंडी के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं। टोला की आबादी 250 है। टोला में आजादी के बाद से अबतक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इस कारण वहां के स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है। सडक जर्जर होने के कारण बरसात के समय में स्थिति नारकीय हो जाती है। सड़क विहीन टोला के लोग पगडंडियों से होकर आने-जाने को विवश हैं। उनके घर तक सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। स्थानीय निवासी दिनेश उरांव, सविता देवी, पंकज उरांव, संजय उरांव, सोनू चौधरी, संतोष चौधरी, पवन चौधरी, बिरजू चौधरी, मदन उरांव, अरविंद उरांव, शिव चौधरी, चुटाई उरांव, धनवा देवी, दीपक उरांव, कलावती देवी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.