दुमका, अप्रैल 20 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के टोंगरा थाना अंतर्गत दुधानी चौक के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है ,जब अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। वहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उज्ज्वल कुमार पंडित ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को गंभीर बताते हुए उसे दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार घायल युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ है, जिसके चलते तत्काल बेहतर इलाज की आवश्यकता थी। घायल युवक दुधानी गांव निवासी रंजीत हेम्ब्रम उम्र करीब 19 वर्ष पिता नेपाल हेंब्रम है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.