बांका, सितम्बर 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शंभूगंज पथ पर केंदुआर गांव के समीप शनिवार की देर रात बाइक के धक्के से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं जबकि कुछ दूर आगे जाकर बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई तथा बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात में केंदुआर गांव के अरविंद सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी सड़क पार कर रही थी कि एक बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इधर बाइक पर सवार दोनों युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए आगे बढ़ गए तथा सामने से आ रहे पिक अप वैन से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें पीछे बैठे फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डोमो गांव के दीपक कुमार (28) गड्ढे में गिर गए जबकि प्रिंस कुमार बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की...