उरई, मार्च 19 -- कालपी। पिछले माह कालपी कोतवाली क्षेत्र के गोरा नदी के पास कार की चपेट में आये मोटर सवार चालक किसान की मौत में भतीजे ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। विपिन सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी सिकरी रहमानपुर थाना चुरखी ने कालपी कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया कि 22 फरवरी की दोपहर चाचा गजेंद्र सिंह पुत्री शिवांगी को महेवा इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा देने जा रहे जा रहे थे। तभी गोरा नदी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी, इसमें बाइक सवार चाचा गजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी जबकि शिवांगी घायल हो गई थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.