पिथौरागढ़, अप्रैल 3 -- किच्छा में हुई सड़‌क दुर्घटना में पिछले दिनों दिवंगत हुई बबीता पटियाल को विभिन्न संगठनों ने यहां गांधी चौक में श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान दुर्घटना में घायल विजेन्द्र पटियाल सहित अन्य लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। बबीता पटियाल मानस एकेडमी में शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रही थी व विजेन्द्र पटियाल मानस एकेडमी में प्रशासनिक कार्यों की देखरेख का कार्य करते हैं। मृत बबीता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, चन्द्रशेखर पुनेड़ा, डीएन भट्ट,एस भंडारी, शैलेश खर्कवाल, लक्ष्मीदत्त तिवारी, केएस.भाटिया, चन्द्रप्रकाश पुनेड़ा, महेश मखौलिया, गजेन्द्र बोरा, विनोद जोशी, सुमन जोशी, भावना पाण्डे, गिरीश पुजारा, राजेन्द्र देवलाल, जगदीश पाण्डे, मधु पुनेठा, विमल जोशी, विनीता बिष्ट शामिल रहे। ...