गिरडीह, जुलाई 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय बाजार में गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को आनन - फानन में इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था ज़हां गुरुवार की रात रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला गांडेय बाजार निवासी प्रकाश राम की 49 वर्षीय पत्नी रेखा देवी है। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को महिला का शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के विलाप से आस-पास का क्षेत्र गमगीन हो गया। महिला की मौत की खबर मिलते पर गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, मुखिया अमृत लाल पाठक, पंसस पति श्याम कुमार पाठक, बेली राम, रुद्रा संकेत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि मृतका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्व...