औरंगाबाद, जुलाई 5 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा टोला लीला चक निवासी 21 वर्षीय मुन्ना कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर भाकपा माले ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के नगर सचिव बिरजू चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुन्ना कुमार भाकपा माले के सक्रिय सदस्य थे और उनकी असमय मृत्यु पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अंतिम संस्कार से पहले दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दाह संस्कार में भाकपा माले के प्रखंड सचिव चन्द्रमा पासवान, नगर सचिव बिरजू चौधरी, किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, अलकारी देवी, रामकुमार मेहता, लक्ष्मण भुइयां शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.