सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बांसजोर थाना के पास सोमवार रात दस बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक बिरमित्रापुर केंटीन द दफ़ाई रौतिया पड़ा निवासी अनुभव बाघ का बताया जा रहा है। बताया कि युवक सोमवार की रात बाईक से अपना घर जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने उसे शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा। सदर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराने में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कांडुलना, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर डांग, केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य मो शाहिद ने सहयोग किया। साथ ही परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा जताया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.