मधेपुरा, मई 5 -- कुमारखंड ,निज संवाददाता। कुमारखंड थाना क्षेत्र के गुड़िया तेल डिपो के समीप रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान बाइक चालक भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने बाइक सवार महिला और बाइक चालक घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला कैली देवी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सिहपुर वार्ड 4 निवासी कैली देवी( 55) अपने पुत्र राहुल कुमार के साथ बहियार गई थी। घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही गुड़िया तेल डिपो के समीप बाइक पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर कर गिर गया। गिरने से बाइक सवार कैली देवी और बाइक चालक राहुल कुमार घायल हो गया। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में ...