दुमका, जनवरी 21 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ-कैराबनी मुख्य मार्ग पर माछीटांड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान देवघर जिले के पाला जोरी थाना क्षेत्र निवासी असफाक मियां एवं मोईनुद्दीन मियां के रूप में हुई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को असफाक व मोईनुद्दीन जरमुंडी से मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। इस क्रम में एक तीखे मोड़ पर अज्ञात वाहन से चकमा खाकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की नजर पड़ी तो सहायता के लिए लोग जुटे और लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा दोनों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में बाइक भी क्...