बिजनौर, जनवरी 16 -- चांदपुर। बुधवार को चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित अलावलपुर के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल। लोगों ने घायल युवक को सीएचसी मे कराया भर्ती। युवक की नाजुक हालत देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार की शाम जिला अमरोहा क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी बाइक सवार युवक आदिल पुत्र यामीन चार दिन पूर्व अपनी ससुराल मिर्जापुर आया था। देर शाम अपनी बाइक से ससुराल से चांदपुर की ओर आ रहा था जब अलावपुर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक फिसल गई और सड़क पर गिर गया। जिससे बाइक सवार आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गुड सेमीरिटर्न शिवसेना जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल युवक को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। चिकित्सक ने बाइक सवार युवक आदिल की नाजुक हालत देखर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलि...