कटिहार, मई 17 -- कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पवई पंचायत के पीरगंज चौक के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की रात आठ बजे के आसपास की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मखदमपुर पंचायत के मिर्जापुर निवासी 22 वर्ष मोहम्मद इरशाद आलम बाइक से घर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से कुरसेला की ओर जा रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन बाइक सवार को ठोकर मार कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ठोकर लगने के साथ बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक अज्ञात वाहन में फंस गया जो कुछ दूर जाकर मिला। आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम: इस हादसे के बाद से लोग काफी आक्रोशित हुए और एनएच 31 को जाम भी कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर कोढ़ा थाना की पुलिस पहुंची। तत्काल शव को अस्पताल भेजा गया। वहीं दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.