बेगुसराय, फरवरी 7 -- मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-55 पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे सिउरी पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक के शव से टकराकर पीछे आ रहा एक अन्य बाइक चालक भी जख्मी हो गया। दुर्घटना में मृत बाइक चालक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर सकरा गांव निवासी शंकर राय के पुत्र 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई। वहीं, दूसरे जख्मी बाइक चालक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा ग्राम निवासी फुलेश्वर साह के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं मौके पर पीछे से आ रहा दूसरा बाइक चालक मृतक के शव से टकराकर जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मंझौल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्...