गिरडीह, फरवरी 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गावां रोड में फतेहपुर मोड़ के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें बाइक की चपेट में आ जाने से देवरी के सांखो (बुधवाडीह) गांव के बुजुर्ग दंपति घायल हो गये। घायल चुटो तुरी 65 वर्ष व उसकी पत्नी झालो देवी 60 वर्ष का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया। इस संबंध में पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बुधवार को जमुनिया से पैदल अपने घर सांखो जा रहे थे। इसी क्रम फतेहपुर मोड़ के पास बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिसमें वे घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...