बिजनौर, अक्टूबर 14 -- बाइक द्वारा घर वापस लौट रहे पूर्व प्रधान पुत्र को अज्ञात कर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक होने से मृत्यु घोषित कर दिया सोमवार की देर शाम को ग्राम चौहड़पुर निवासी मनोज सैनी पुत्र हरि सिंह (पूर्व प्रधान) 32 वर्ष बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहा था। जब वह नूरपुर मार्ग स्थित समसपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात कार चालक द्वारा मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। चालक कार लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान कार की नंबर प्लेट भी मौके पर गिर गई। जिसमें मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों व पुलिस ने मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की मृत्यु...