पलामू, फरवरी 10 -- विश्रामपुर। पिता के साथ रेहला के संत तुलसीदास कॉलेज में इंटर की परीक्षा देने जा रही दो छात्राएं सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना मंगलवार की दोपहर में हुई। पुलिस घायलों को आम लोगों की मदद से विश्रामपुर सीएचसी में भेजकर इलाज करवाई। ऊंटारी थाने के करकटा गांव के भगवान साव अपनी बेटी खुशबू कुमारी व भगिनी सोनम कुमारी को बाइक पर बैठाकर रेहला में इंटर की परीक्षा दिलवाने जा रहे थे। इसी बीच ऊंटारी-बी मोड़ मेन रोड पर होलंगा गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक लंगूर से टकरा कर सड़क पर गिर गए। इंटर की छात्रा खुशबू का हाथ फ्रैक्चर हो गया है जबकि भगवान साव व उनकी भगिनी को काफी चोट लगी है। लंगूर भी घायल हो गया है। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.