सिमडेगा, मई 28 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। मंगलवार को सड़क हादसे में मृत मुफस्सिल थाना के सिपाही को बुधवार को पुलिस केंद्र में अंतिम सलामी दी गई। मौके पर एसपी सौरभ, एसडीपीओ बैजू उरांव, डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और जवानों ने मृतक जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एसपी सौरभ ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सिमडेगा पुलिस एक परिवार के जैसा उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। विदित है कि मंगलवार की देर शाम मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुलिस जवान आसवन बागे की सदर थाना क्षेत्र के शंख नदी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक सिपाही को अंतिम सलामी के बाद उसके पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव बरसलोया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.