कोडरमा, जनवरी 5 -- जयनगर। झारखंड ड्राइवर एकता महासंघ, जयनगर ने मानवीय पहल करते हुए सड़क दुर्घटना में दिवंगत चालक के अत्यंत गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। जानकारी के अनुसार पड़रिया नवादा गांव निवासी चालक शिवनाथ सिंह (पिता-महेश सिंह) की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिससे उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट में घिर गया था। सहायता स्वरूप Rs.50,551/- की राशि सौंपी। मौके पर उपस्थित लोगों ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि झारखंड ड्राइवर एकता महासंघ भविष्य में भी जरूरतमंद चालकों एवं उनके परिजनों के साथ हर संभव सहयोग करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...