धनबाद, अगस्त 25 -- बरोरा, प्रतिनिधि। झारखंड पुलिस के जवान कालीचरण टुडू (29) का शनिवार की देर रात पंचेत-चिरकुंडा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उनके पैतृक गांव मुराईडीह बस्ती में मातम पसर गया। बस्ती के लोग इस दुःखद घटना से स्तब्ध है। रविवार की शाम तीन बजे मृत जवान का शव उनके पैतृक गांव मुराईडीह बस्ती पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से बस्ती का माहौल गमगीन हो गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां अर्थी के पीछे दहाड़ मारकर रोते हुए यही कह दौड़ने लगी कि बेटा हमें भी अपने साथ ले चलो। यही हाल उसके छोटे भाई और इकलौती छोटी बहन का है, पिता बेसुध है। शाम के 4.30 बजे शव यात्रा निकली। मुराईडीह खोदो नदी घाट में दाह संस्कार हुआ। जिसमें सैंकड़ो लोग शामिल हुए। मृतक धनबाद जिला के पंचेत ओपी में कार्यरत था एवं अविवाहित था। 2017 में झारखंड पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.