दरभंगा, मई 31 -- बिरौल। बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क एस एच 56 पर एक सप्ताह पूर्व 21 मई की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी बुजुर्ग की मौत इलाज के दौरान गुरुवार की रात सुपौल बाजार के एक निजी अस्पताल में हो गयी। मृतक 60 वर्षीय महादेव साहु उछटी गांव का रहने वाला था। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने लाश को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के पुत्र मुन्ना साहु ने बताया कि 21 मई को मेरे पिताजी रोज की तरह सुपौल बाजार से मजदूरी कर देर शाम करीब 7 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाटी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाईक सवार ने ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसमें मेरे पिताजी बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय सीएससी में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.