जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- जमशेदपुर। जिला होमगार्ड के जवान जवाहर पासवान की रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जवानों ने साकची होमगार्ड मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, जवाहर पासवान बीते दिनों बिष्टूपुर ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण उन्हें रिम्स अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...