छपरा, जुलाई 8 -- तरैया। थाना क्षेत्र के छपिया गांव में अज्ञात वाहन से धक्का लगने से घायल वृद्ध महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतका इसुआपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार तिवारी की पत्नी शोभा देवी बताई जाती हैं। महिला 21 जून को बैंक कार्य के लिए जा रही थी कि एक अज्ञात एक वाहन तेजगति से आकर धक्का मार फरार हो गया। महिला के पति ने थाने में चालक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला को दाब से मार किया घायल,14 नामजद तरैया। थाना क्षेत्र के छपिया बिंद टोली गांव में भूमि विवाद में महिली देवी को दाब से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है। इस सम्बंध में उक्त घायल महिला ने स्थानीय थाने एक प्राथमिकी दर्ज कराकर प्रभु राऊत, कवल राउत,रामलाल राउत,विजय राउत सहित चौदह लोगों को नामजद किया गया ...