गिरडीह, दिसम्बर 4 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग में बलयडीह मंगरीहाट के निकट बुधवार रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआटांड का निवासी है। युवक पप्पू यादव 35 वर्ष वासुदेव महतो का पुत्र है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू जमुआ की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बोलेरो को घटनास्थल पर छोड़ फरार हो गया। घटना की खबर सुन सैकड़ो लोग जमा हो गए। सूचना पाकर हीरोडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में कर लिया और घायल पप्पू को इलाज हेतु जमुआ भेज दिया। जमुआ में चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया। गुरुवार को धनबाद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.