गिरडीह, नवम्बर 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के सोनरे की सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल 25 वर्षीय युवक लखन कुमार राय की मौत हो गई। उसका शव रांची से आते ही शनिवार को परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में बताया गया कि 28 अक्तूबर को लखन राय गांव के अन्य लोगों के साथ एक यात्री वाहन से छठ मेला देखने के लिए राजधनवार जा रहे थे। उसी क्रम में मंगलवार की रात जमुआ के रेम्बा मोड़ के पास वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सोनरे के लखन कुमार राय व पिंटू कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल लखन को उपचार के लिए जमुआ के अस्पताल ले गये थे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया था। बाद में उसे गिरिडीह से रांची ले जाया गया। जहां रांची के रिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.