जामताड़ा, मई 20 -- जामताड़ा। सड़क दुर्घटना में घायल सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जेबीसी प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुशील मरांडी की इलाज के क्रम में सोमवार को आसनसोल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है। विदित हो 12 मई को जेबीसी प्लस टू विद्यालय के बाहर फुटपाथ पर लगने वाले दुकान में खड़ा होकर सब्जी की खरिदारी कर रहे थे। इस क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुर्गापुर ले जाया गया। फिर दुर्गापुर से आसनसोल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी प्राचार्य सुशील मरांडी को साल 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म दिसंबर 1965 में गोड्डा जिला के बाघमुंडा (पोड़ैयाहाट) ग...