कोडरमा, अप्रैल 17 -- मरकच्चो,निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शंकर पासवान ( पिता जगदीश पासवान) के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान रोहित पासवान दोनों का ग्राम चमगुदो खुर्द, हारहाई बाझेडीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से बरमसिया शादी समरोह में जा रहे थे, तभी मरकच्चो थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार एक युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,जबकि घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.