बक्सर, जून 15 -- छानबीन बड़का ढकाईच गांव के पास फारलेन पर हुई थी घटना जख्मी का आरा के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर बड़का ढकाईच गांव के पास सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति का आरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाइक हादसे की यह घटना एक सप्ताह पूर्व 03 जून की सुबह बड़का ढकाईच हाई स्कूल के पास घटी थी। हादसे को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। घटना के एक सप्ताह बाद यानी, शनिवार को जख्मी का बेटा दीपक गिरी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार छतनवार पंचायत के रामसर मठिया गांव निवासी भरत गिरी घटना के समय कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने बड़का ढकाईच गांव स्थित हाई स...