कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अहिरन का पूरा मजरा महेवा उपरहार निवासी शिवभोला ने बताया कि उसके पिता कामता प्रसाद यादव दूध का व्यवसाय करते हैं। 21 दिसंबर को वह साइकिल से दूध का वितरण कर घर लौट रहे थे। गांव के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार शिवभुजन निवासी उमरावां ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अभी भी कोमा में हैं। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.