बदायूं, नवम्बर 7 -- सहसवान। उघैती थाना क्षेत्र के रेहटनी गांव के रहने वाले ब्रजपाल ने आरोप लगाया कि सहसवान कोतवाली के सुलतानपुर में उनका पीछा कर पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पीटा और धमकियां दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्रजपाल ने बताया कि घटना चार नवंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे हुई। वह अपने गांव रेहटनी से भगतपुर अपनी बुआ प्रकाशो के घर बाइक से जा रहे थे। तभी सुलतानपुर में आनंदपाल ने पुरानी रंजिश के चलते पिकअप वाहन से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में ब्रजपाल सड़क किनारे गिर गए और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। ब्रजपाल ने बताया कि आनन्दपाल और दो अज्ञात लोग उन्हें चोटिल अवस्था में उठाकर गाली-गलौच और मारपीट करने लगे, साथ ही भविष्य में बदला लेने ...