पटना, जनवरी 13 -- शहरी सड़कों की तर्ज पर अब ग्रामीण सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी पीड़ितों को सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। इस संबंध में हाल ही में दिल्ली में आयोजित देशभर के परिवहन मंत्रियों की बैठक में सहमति बनी है। इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसों के शिकार लोगों को समय पर इलाज और आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए केंद्र सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपये तक की कैशलेस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसका लाभ शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में सड़क हादसों के पीड़ितों को मिलेगा। इस योजना के तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के दौरान पैसे की चिंता नहीं करनी पड़...