बहराइच, मार्च 26 -- घायलों को लाया गया मेडिकल कॉलेज तेज रफ्तार व लापरवाही बनी दुर्घटनाओं की वजह बहराइच, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नही रहा है। जिले के तीन विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में लाइन मेन सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है। नानपारा कोतवाली के बहराइच रूपईडीहा हाईवे के अग्गैय्या गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार गन्ना से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार नानपारा कोतवाली के पचपेड़वा निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बनी हुई देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.