देवघर, जुलाई 21 -- देवघर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। मोहनपुर थाना के चौफाल गांव के पास अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से झुपर मंडल नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वह गांव के बाहर जा रहा था, तभी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया। बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना के सरौन गांव निवासी शंकर कुमार देवघर आते दुर्घटना में घायल हो गया। रिखिया थाना के महेशमारा के पास बाइक से स्कूली छात्रा खुशी को टक्कर लगने से जख्मी हो गयी, साथ ही मधुपुर के मथुरा गांव निवासी राजा बाबू भी असंतुलित होकर गिरने से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...