नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल, संवाददाता। लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब ठोस पहल शुरू कर दी है। नैनीताल-हल्द्वानी और नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बढ़ते हादसों के बाद पुलिस ने हादसों पर नियंत्रण के लिए सर्वे अभियान चलाया है। इसके तहत इन दोनों मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भौगोलिक स्थिति, सड़क की चौड़ाई, मोड़, ढलान, दृश्यता, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और यातायात दबाव जैसे कारणों का अध्ययन किया जा रहा है। कई जगहों पर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और सड़क सुरक्षा उपायों की कमी को हादसों का कारण माना जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक सुधार कार्य कराए जाए...