रुडकी, फरवरी 4 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। तहसील प्रशासन ने नेशनल हाईवे विभाग और लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रंबल स्ट्रिप और सांकेतिक चिन्ह लगाने के निर्देश दिए हैं। लक्सर तहसील क्षेत्र में पिछले एक माह के भीतर सात से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है लेकिन सड़कों पर दौड़ते अवैध खनन के वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है। ग्रामीण विजयपाल गुर्जर, ईलम चंद शर्मा, कालूराम चौधरी ने बताया लक्सर-खानपुर, लक्सर-रुड़की, लक्सर-हरिद्वार और लक्सर रायसी मार्ग पर 24 घंटे अवैध खनन से लदे वाहन दौड़ रहे हैं। इसकी वजह से सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक डंपर की चपेट में आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...