सीवान, मार्च 7 -- मसीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए प्रभावी ढंग से आमजनों व वाहन चालकों के बीच सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जन-जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने जिले में सांसद लोकसभा की अध्यक्षता में संसद सदस्य सुरक्षा समिति का गठन किया है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों के साथ-साथ सड़क का उपयोग करने वाले लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाना है। डीएम ने बताया कि संसद सदस्य सुरक्षा समिति की 2025 में यह पहली बैठक है। प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.