वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'हर घर सड़क सुरक्षा' थीम के साथ जिले में गुरुवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया। परिवहन विभाग की तरफ से ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जागरूकता के लिए वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। खासकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, जरूरत से ज्यादा हॉर्न बजाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी आदतों को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय अपनाने का संकल्प ले तो हादसे रुक सकेंगे। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह में स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूकता शपथ दिलाने, ...