गिरडीह, जून 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका - मुंडरो रोड में गुरुवार शाम हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। दोनों का प्राथमिक इलाज ट्रामा सेंटर में किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घायलों में अटका अंतर्गत लच्छीबागी निवासी त्रिलोकी यादव और लक्ष्मण मेहता शामिल हैं। बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर दोनों मुंडरो की ओर से अटका की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कुबरीटांड़ के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.